Monday , June 17 2024
Breaking News

Satna: कूलर में उतरे करंट ने ली मासूम की जान, शराब पीकर युवक ने लगाई फांसी

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ गुरुवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम बालिका और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

हासिल जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली अंतर्गत धवारी मल्लाहन टोला में रहने वाले दीपक वर्मन की मासूम बेटी एकता वर्मन (10) की गुरुवार की सुबह करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि घर के हॉल में कूलर रखा हुआ था। सुबह एकता उससे चिपकी हुई मिली। मां ने उसे देख कर चिल्लाना शुरू किया तो घर के अन्य लोग तथा पड़ोसी दौड़े। उन्होंने कूलर को बंद कर एकता को अलग किया और आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने चेक किया लेकिन तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं।

फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक

सिटी कोतवाली थानान्तर्गत मुख्त्यारगंज में एक युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। मृतक की पहचान संदीप सोंधिया पिता रामगोविंद सोंधिया 32 वर्ष निवासी धौरहरा अमरपाटन के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक यहां राजेश सोंधिया के मकान में परिवार सहित किराए पर रहता था। वह पिछले कुछ दिनों से शराब की लत का शिकार था।

बुधवार की रात भी वह नशे में घर लौटा। उसने खूब शराब पी रखी थी। रात लगभग 11 बजे वह खाना खा कर सोने चला गया। सुबह उसका भतीजा उसे उठाने पहुंचा तो संदीप साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: जल की एक-एक बूंद को संरक्षित और सवंर्धित करना हम सभी का कर्तव्य- सांसद गणेश सिंह

सहिजना उबारी में संपन्न हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रमकैथा इटमा सड़क पुल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *